Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रामपुर : निजी वाहन में EVM ले जाने पर 6 पोलिंग कर्मी निलंबित

ewn24news choice of himachal 13 Nov,2022 7:25 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की दत्तनगर पंचायत में शनिवार रात भारी हंगामा हुआ। निजी वाहन से लाई जा रही EVM देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच-5 पर जमकर हंगामा किया।


    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि निजी वाहन में EVM कैसे ले जाई जा रही थी। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद चुनाव पर्यवेक्षक भावना गर्ग मौके पर पहुंची और उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं को शांत किया।

    हिमाचल में बंपर वोटिंग : 74.05% ने किया मतदान, वोटिंग में सिरमौर टॉप पर

    रात 12 बजे रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम सुरेंद्र मोहन मौके पर पहुंचे और कहा कि पार्टी नंबर 146 निजी वाहन में EVM मशीन ले जा रही थी, जो चुनाव आयोग के निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन है।


    प्रथम दृष्टया पाया गया कि पार्टी ने उचित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया है इसलिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए मतदान केंद्र 49-दत्तनगर में तैनात पोलिंग पार्टी नंबर 146 के 6 कर्मियों को तुरंत निलंबित किया गया है।


    जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब सवा 8 बजे रामपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर दत्तनगर पंचायत स्थित पोलिंग बूथ में मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद चुनाव कर्मी निजी वाहन से EVM रखकर रामपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के लिए जा रहे थे।


    इस बारे में उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र मोहन को जब सूचित किया तो उन्होंने चुनाव कर्मियों को वापस जाकर GPS लगे सरकारी वाहन में EVM लाने के निर्देश दिए।


    चुनाव कर्मी जब वापस दत्तनगर की तरफ मुड़े तो स्थानीय लोगों ने हल्ला मचा दिया। कांग्रेस विधायक नंद लाल और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मामले की संजीदगी को देखते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं SDM सुरेंद्र मोहन और DSP रामपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की।


    मामले को गंभीरता को देखते हुए रात लगभग 9 बजे चुनाव पर्यवेक्षक भावना गर्ग मौके पर पहुंचीं और उन्होंने माना कि निजी वाहन में EVM ले जाना नियमों के विपरीत है। चुनाव सामग्री सरकारी वाहनों के जरिए पहुंचाई जानी थी।


    आरोपी चुनाव कर्मियों पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात भी कही। इसके बाद मामला शांत हुआ और सेक्टर अधिकारी की अगुवाई में EVM को पदम छात्र स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया।


    रामचंद्र ने घायल होकर भी निभाया कर्तव्य, अस्पताल से पहुंचे मतदान करने

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather