Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट पर

ewn24news choice of himachal 31 Jan,2023 6:25 pm

    राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया दौरा

    हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन को कुछ गांवों में डायरिया फैला है। डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के डायरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा और कुनाह खड्ड में पेयजल योजनाओं का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

    शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

    गांव जोल सप्पड़, हार, नियाटी, बन्न और अन्य गांवों में प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जानने के साथ ही सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डायरिया के प्रकोप का पता चलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को तुरंत कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए और उन्हें (सुनील शर्मा बिट्टू) क्षेत्र का दौरा करने को कहा। सुनील शर्मा ने कहा कि खराब मौसम के कारण हवाई उड़ान न होने से मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह तक श्रीनगर में ही हैं, लेकिन वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पल-पल की सूचना ले रहे हैं।
    हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

    मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाईयां, ओआरएस के पैकेट्स और अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जा रही है। पेयजल की आपूर्ति के लिए टैंकर भी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 24 घंटे फुल अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें। उन्होंने क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करें तथा किसी भी तरह की समस्या के बारे में तुरंत अवगत करवाएं।

     

    इससे पहले सुनील शर्मा ने कुनाह खड्ड में क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के पंप स्टेशनों एवं पेयजल स्रोतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए भी विभागीय अधिकारी एक योजना तैयार करें। इसमें स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तथा उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री स्वयं इनके प्रति बहुत संवेदनशील हैं और इन सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

     

    इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather