Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

डीसी ने जांचें ज्वालामुखी, देहरा, और जसवां परागपुर के स्ट्रांग रूम

ewn24news choice of himachal 22 Nov,2022 4:31 am








    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी रहे मौजूद

    धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज (सोमवार) ज्वालामुखी, देहरा, और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया।



    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. खुशाल शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे। डीसी-एसएसपी ने वहां तैनात जवानों को ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



    निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 स्थानों (उपमंडल मुख्यालय) पर 15 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सुलह और पालमपुर के लिए स्ट्रांग रूम पालमपुर में तथा देहरा और जसवां परागपुर के स्ट्रांग रूम ढलियारा में हैं।




    इसके अतिरिक्त अन्य विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध हैं।


    उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रांग रूम में रखा गया है।




    केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों की कड़ी पहरेदारी के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।
    शाबाश : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट








    [embed]
    [/embed]

     





    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  












Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather