Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

ewn24news choice of himachal 24 Dec,2022 11:42 pm

    2 लाख 50 हजार रुपए लेकर प्रश्न पत्र बेचने का है मामला

    हमीरपुर। पैसे लेकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 965 का प्रश्न पत्र देने के मामले में विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। मामले में अब तक 6 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक उमा आजाद, उनका बेटा निखिल आजाद, संजीव शर्मा, नीरज, अजय शर्मा और तनु शर्मा शामिल हैं।
    कांगड़ा : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

    आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाशी ली जा रही है। अब तक की जांच में विजिलेंस की टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा काफी मात्रा में नकदी के साथ अन्य आपत्तिजनक साक्ष्य भी विजिलेंस की टीम के हाथ लगे हैं।

    बता दें कि शुक्रवार को हिमाचल के हमीरपुर में विजिलेंस की टीम ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक, उनके बेटे और अन्य को 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 965 के हल प्रश्न पत्र बेचते रंगे हाथ पकड़ा था।
    इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

    विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। संजय (दलाल) नामक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से 25 दिसंबर को होने वाले जेओए आईटी आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 965 के प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने की बात कही थी। 23 दिसंबर को विजिलेंस हमीरपुर ने स्वतंत्र गवाहों के साथ एक ट्रैप टीम का गठन किया।

    संजय (दलाल) ने शिकायतकर्ता से एनआईटी हमीरपुर में मिलने के लिए दोबारा संपर्क किया और उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर स्थित गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक उमा आजाद के घर ले गया। उसने अपने बेटे निखिल आजाद के साथ दलाल को पहले से हल प्रश्न पत्र प्रदान किए। उसी वक्त विजिलेंस की टीम ने उन्हें नकद और प्रश्नपत्रों के साथ पकड़ लिया। हमीरपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जिसकी आगे की जांच की जा रही है।
    JOA IT मामले में बड़ा खुलासा : पहले से ही हल कर रखे थे प्रश्न पत्र

    बता दें कि जेओए आईटी आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 965 का पेपर रविवार 25 दिसंबर यानी कल था। आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी आईटी (JOA IT) के 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

    अक्टूबर 2022 में 121 पद जोड़े जाने के बाद पदों की संख्या 319 हो गई। इन पदों के लिए 1,03,344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मामला सामने आने के बाद हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पेपर रद्द कर दिया है।
    HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द


    एक साल में पैदा हुए बच्चे और शादियों को भी डिनोटिफाई न कर दे सरकार


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather