Breaking News

  • हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
  • बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं फेल को भी मौका
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित
  • भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, मिलेगी अच्छी सैलरी
  • हिमाचल मौसम अपडेट : रात 9 बजे तक कहां तेज बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान, जानें
  • मंडी की बोर्ड टॉपर अलीशा बनीं एक दिन की उपायुक्त, सुनीं जनसमस्याएं
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानों और उप-प्रधानों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई
  • नूरपुर में बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार
  • ज्वालामुखी : रैंखा के मत्याल के साहिल सेना में बने लेफ्टिनेंट, रविवार को पहुंचेंगे गांव
  • हरिपुर में Krsnaa Lab का कारनामा, लड़के को बना दिया लड़की, पेरेंट्स कंफ्यूज

बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें

ewn24news choice of himachal 18 Feb,2023 7:17 pm

    महाशिवरात्रि पर भोले के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

    कांगड़ा। हिमाचल में आज शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार महाशिवरात्रि शनिवार को आने के चलते इसका विशेष महत्व है। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देख गईं। आज बैजनाथ में राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज भी होना है।

    हिमाचल: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगी भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल



    बता दें कि भारत में निर्मित उत्कृष्ट नागर शैली के मंदिरों की गणना में वैद्यनाथ मंदिर बैजनाथ भी एक है। इस मंदिर की निर्माण शैली, शिल्प के कुशल शिल्प का गहरा एहसास दिलाता है। शिल्पी के हुनर ने मंदिर के हस्तशिल्प को समृद्धता के शिखर तक पहुंचाया है। इस मंदिर के द्वारमंडप के सम्मुख प्रागंण में नंदी की विशालकाय प्रतिमा है। यहां मंदिर में हिन्दू देवताओं के भिन्न-भिन्न चित्र उत्कीर्ण हैं।
    महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप सही तरीके से करना जरूरी, वरना नहीं मिलेगा फल



    इस मंदिर की भीतरी दीवारों पर अंकित शिव, गणेश, नवग्रह, दशावतार, दस महाविद्याओं आदि का भव्य अलंकरण हुआ है। इसी प्रकार बाहरी दीवारों पर भी सनातन धर्म के प्रतीक देवी-देवताओं की मूर्तियों को बहुत ही संजीवता के साथ उकेरा गया है। शिल्पी का यह प्रस्तर शिल्प मंदिर की शोभा को चार चांद लगा देता है। चामुंडा धाम से लगभग 40 किलोमीटर दूर धर्मशाला मंडी मार्ग पर 9वीं शताब्दी में निर्मित नागर शैली का भगवान शिव को समर्पित बैजनाथ मंदिर स्थित है। बैजनाथ धाम को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। बैजनाथ का प्राचीन नाम कीरग्राम था।



    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather