Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

शिमला: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, JPC की उठाई मांग

ewn24news choice of himachal 13 Mar,2023 11:21 pm

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

    शिमला। अडानी मामले में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस इस मामले पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।  इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर कांग्रेस ने शिमला में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अडानी समूह की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठन की मांग उठाई।

    इस मौके पर एआईसीसी के प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से एक बड़े स्कैंडल का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में अडानी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि अडानी की कंपनियों में एसबीआई, एलआईसी से जबरदस्ती हजारों करोड़ों रुपयों का निवेश कराया गया।

    शिमला : डिनोटिफाई के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    राठौर ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी कंपनी के शेयरों  में भारी गिरावट आई है। जिससे एसबीआई और एलआईसी के हजारों करोड़ों रुपये डूब गए जो कि आम जनता का पैसा था। राठौर ने कहा कि देश के सरकारी उपक्रम को बेचने की साजिश की जा रही है और मुनाफे में चल रहे उपक्रमों को बेचा जा रहा है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।
    हिमाचल: पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपए

    वहीं, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अडानी मामले में कांग्रेस देश व प्रदेश की जनता को मोदी सरकार की सच्चाई से अवगत कराएगी और बताएगी कि पीएम  मोदी किस तरह अपने पूंजीपति मित्रों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अडानी समूह में मोदी सरकार एसबीआई और एलआईसी का हजारों करोड़ रुपए निवेश करवाने का दबाव बना रही है।
    हिमाचल हाईकोर्ट ने निकाला क्लर्क कम प्रूफ रीडर के लिखित व टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट

    उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद पहले ही जनता में हड़कंप मचा हुआ है। देश की जनता बैंकों, एलआईसी और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स में जमा नकदी को लेकर चिंतित है।  प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने संसद में भी इस मामले को उठाया था और धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन कांग्रेस की बातों को हर बार अनदेखा किया गया।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather