Breaking News

  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 2 बजे लेंगे शपथ

ewn24news choice of himachal 11 Dec,2022 2:00 am

    रिज पर होगा शपथ ग्रहण समारोह

    शिमला। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला,  सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे।




    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी रविवार को दो बजे रिज पर शपथ लेंगे।


    बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें।



    आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा  तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।


    मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है। एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।





    [embed]
    [/embed]




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather