Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

ewn24news choice of himachal 04 May,2023 10:24 pm

    सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने लोगों का जताया आभार

    शिमला। नगर निगम शिमला पर कांग्रेस ने 10 साल बाद कब्जा कर लिया है। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 34 वार्डों में से 24 पर जीत दर्ज की है। भाजपा 9 वार्डों में जीतने में सफल रही हैं। साथ ही सीपीआईएम ने एक वार्ड में खाता खोला है।
    CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

    भाजपा की पूर्व मेयर सत्या कौंडल संजौली चौक से चुनाव हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस की ममता चंदेल ने हराया। कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत के बाद नगर निगम मेयर पर कांग्रेस पार्षद विराजमान होगा। छोटा शिमला से जीते सुरेंद्र मेयर पद प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
    किसी वार्ड से कौन जीता

    कांग्रेस प्रत्याशियों की बात करें तो कैंथू वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी कांता सुयाल, अन्नाडेल से उर्मिला कश्यप, टूटू से मोनिका भारद्वाज, मजयाट से अनिता शर्मा, बालूगंज से दीप थापा, कच्चीघाटी से किरण शर्मा, टूटीकंडी से उमा कश्यप, नाभा से सिमी नंदा, राम बाजार से सुषमा कुठियाल, लोअर बाजार से उमंग बंगा, जाखू से अतुल गौतम, बेनमौर से शीनम कटारिया, इंजनघर से अंकुश वर्मा, संजौली चौक से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी, शांति विहार से विनीत शर्मा, भट्टाकुफर से नरिंद्र ठाकुर, सांगटी से कुलदीप ठाकुर, मल्याणा से शांता वर्मा, छोटा शिमला से सुरिंद्र चौहान, विकासनगर से रचना भारद्वाज, कंगनाधार से राम रत्न शर्मा, खलीणी से चमन प्रकाश और कलोग से अलोक पठानिया जीते हैं।
    पालमपुर नगर निगम उपचुनाव: पहले हक की जीती लड़ाई, अब चुनाव में विजयी पाई 

    भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान, रुल्दूभट्टा से सरोज ठाकुर, फागली से कल्याण धीमान, कृष्णानगर से बिट्टू कुमार, उप्पर ढली से कमलेश मेहता, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, कसुम्पटी से रचना, पटियोग से आशा शर्मा और न्यू शिमला से निशा ठाकुर जीती हैं। समरहिल से सीपीआीएम प्रत्याशी विरेंद्र ने जीत दर्ज की है।
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम जीत पर शिमला की जनता का आभार जताया है। चुनाव पार्टी चिन्ह पर हुए हैं। लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों आदि के पक्ष में वोट किया है। कांग्रेस 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी की नगर निगम बनाएंगे।



    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने इस जीत का श्रय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है उसके लिये वह इन सब की आभारी हैं।
    पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

    प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनाव के मार्गदर्शन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव के बाद शिमला नगर निगम व पालमपुर उप चुनाव में पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।
    कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें


    हिमाचल: 8वीं, मैट्रिक पास हों या बीटेक-एमबीए, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरियां- न गवाएं मौका




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather