Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

सुक्खू बोले-लोकतंत्र को बचाना है तो विपक्षी दलों को मिलकर लड़नी होगी लड़ाई

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 11:17 pm

    कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ है खड़ी

    शिमला। लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज हैं और जनता के इस लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत किया है, जिसकी लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।

    भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के खुले द्वार, विजिलेंस को दिया रिकॉर्ड

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राहुल गांधी से खतरा लग रहा है, इसलिए राहुल गांधी को चुप कराने का केंद्र की भाजपा सरकार षड्यंत्र रच रही है। भाजपा संसद के अंदर तो राहुल गांधी की आवाज दबा सकती है, लेकिन जनता की अदालत में उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन भी केंद्र सरकार के खिलाफ किया जाएगा।
    शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी, तभी लोकतंत्र बच पाएगा।
    वहीं, मुख्यमंत्री ने सीपीएस नियुक्ति को एक संस्था द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने पर कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसको लेकर सरकार कोर्ट में जवाब देगी।

     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather