Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ewn24news choice of himachal 18 Dec,2022 6:48 pm

    21 दिसंबर को धर्मशाला दौरे पर आएंगे

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 दिसंबर यानी कल दिल्ली से शिमला लौटेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार 19 दिसंबर को दोपहर दो बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में रवाना होंगे। करीब 3 बजकर 30 मिनट पर उनका शिमला पहुंचने का प्रोग्राम है।
    मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

    सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जहां राजस्थान में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया तो दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह पहला दिल्ली दौरा था।

    बता दें कि हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। इस बार बिना मंत्रियों के सत्र होगा। क्योंकि अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं किया गया है।
    CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

    इससे पहले मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पहले दौरे पर 21 दिसंबर को धर्मशाला आएंगे। धर्मशाला में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के साथ ही जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा

    शाहपुर के कांग्रेस विधायक व प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया अभिनंदन समारोह के समन्वयक बनाए गए हैं। जोरावर स्टेडियम में शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन कर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

    इस समारोह में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने, अपनी खुशी जताने और पूरी मजबूती से साथ चलने का संकल्प लेकर बहुत बड़ी संख्या में पधारेंगे।
    युवाओं से बोले सुखविंदर सुक्खू, अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें 

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    पौष महीने की पहली एकादशी 19 को, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी के साथ करें तुलसी पूजा 

?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather