Breaking News

  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन
  • हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
  • बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं फेल को भी मौका
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित
  • भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, मिलेगी अच्छी सैलरी
  • हिमाचल मौसम अपडेट : रात 9 बजे तक कहां तेज बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान, जानें

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रियों के नामों पर करेंगे मंथन, जानिए रेस में कौन आगे

ewn24news choice of himachal 12 Dec,2022 10:59 pm

    शिमला। हिमाचल के नए सीएम और डिप्टी सीएम ने आज पदभार संभाल लिया है इसके बाद अब मंत्रियों के नाम को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक दल की मीटिंग के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे। पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी लेने के बाद राज्य सरकार अगले एक-दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।





    उधर, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं। सुक्खू की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों में कई नाम तो लगभग तय हो गए हैं जिनकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
    इसके अलावा वरिष्ठ नेता और पूर्व में सांसद रह चुके चंद्रकुमार भी मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और सिरमौर से हर्षवर्धन सिंह चौहान का नाम तय माना जा रहा है।



    भटियात से कुलदीप पठानिया का नाम भी मंत्री बनने की चर्चाओं में है। जनजातीय समीकरण बिठाते हुए पार्टी लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर को मंत्री बनने का मौका दे सकती है। सोलन से वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है वहीं, धर्मपुर से चंद्रशेखर को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।


    जुब्बल कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर, कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह के बीच फंसा हुआ है। वहीं, कांगड़ा जिला में आशीष बुटेल और रघुवीर सिंह बाली में से किसी एक के नाम पर मुहर लगनी है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather