Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 10:49 pm

    भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में  तैनात हैं फोर बाई फोर वाहन


    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें।

    मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।



    उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

     मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें, क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – 4 लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी

    उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए।

     सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

    क्रिसमस पर हिमाचल लौटेंगे सीएम सुक्खू, 28 को OPS के मुद्दे पर होगी बैठक


    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए।

     हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए।

    प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस

    उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए।




    मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे।




    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather