Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 को लेकर सीएम सुक्खू की बड़ी बात-क्या बोले, पढ़ें

ewn24news choice of himachal 28 Feb,2023 11:48 pm

    कहा, कानूनी सलाह के बाद लिया जाएगा फैसला



    शिमला। हिमाचल में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (JOA-IT) पोस्टकोड 817 भर्ती मामला अधर में अटक गया है। 4,300 युवाओं ने JOA-IT की परीक्षा पास की है। अब नौकरी के इंतजार में 2 साल से धक्के खा रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। पेपर लीक मामले में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया गया है, उसके बाद 4,300 अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है।




    अपने भविष्य के प्रति चिंतित यह अभ्यर्थी आज मुख्यमंत्री से मिले और अपनी व्यथा सुनाई। जेओए आईटी (JOA-IT) परीक्षार्थियों ने पोस्ट कोड 817 की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भारी धांधली हुई है और पेपर लीक हुए हैं। जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 का पेपर भी लीक हुआ है। ऐसे में मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा की मामले में  कानूनी सलाह के बाद फैसला लिया जाएगा, लेकिन 73 अभ्यर्थी पेपर लीक मामले में संलिप्त पाए गए हैं।


    हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक दो को, बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति


    जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के तहत 1,868 पद भरे जाने थे।  भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हो गई थी। यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इससे JOA-IT परीक्षा देने वाले बेरोजगार मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अगस्त 2021 में यह भर्ती कोर्ट पहुंची। मामला अभी भी सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।




    [embed]
    [/embed]




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather