Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

'हिमाचल में खुलेंगे 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, सुजानपुर में बनेगा नया बस अड्डा'

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 8:09 pm

    मुख्यमंत्री बोले- देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा हिमाचल

    हमीरपुर/ सुजानपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार शाम को हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले 10 वर्षों के दौरान हिमाचल, देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।
    हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के लिए भूमि  चिन्हित कर ली गई है। राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से प्रदेश भर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इन स्कूलों को निर्मित करने की योजना बनाई है। ये स्कूल 100 कनाल से अधिक परिसर में निर्मित किए जाएंगे और इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक राजेन्द्र राणा के आग्रह पर सुजानपुर में आगामी वित्त वर्ष में नए बस अड्डे के निर्माण तथा नागरिक अस्पताल सुजानपुर में विस्तर क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 करने के साथ-साथ यहां सभी आवश्यक अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
    सोलन : फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडे के साथ लगाया स्टेटस, पुलिस ने दर्ज की FIR

    वहीं, मुख्यमंत्री ने आगामी वित्त वर्ष में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टौणी देवी में बेहतर अधोसंरचना और संस्थान में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती के साथ एक डिग्री कॉलेज खोलने और सुजानपुर कॉलेज में अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने सुजानपुर में उचित बजट प्रावधान के साथ जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के मण्डल खोलने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी तीन वर्षों के दौरान हमीरपुर जिला के जोल सपड़ में विश्व स्तरीय सुविधायुक्त कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। मरीजों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शीघ्र ही चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू कर राज्य सरकार ने अपना पहला वायदा पूरा किया है और अन्य सभी गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

     

    इस अवसर पर विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, संजय रत्न, यादविन्द्र गोमा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेेस नेता पुष्पेन्द्र वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather