Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

मणिकर्ण विवाद पर बोले CM सुक्खू -घटना का धर्म और राजनीति से नहीं कोई संबंध

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 7:46 pm

    पंजाब के लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर

    शिमला। मणिकर्ण साहिब की घटना पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। कुल्लू के मणिकरण में रात को हुए हुड़दंग के बाद स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा ये मामला धार्मिक व राजनीतिक नहीं है। बल्कि कुछ युवा साथी आपस में भिड़े उसके बाद सोशल मीडिया में कुछ चीजें वायरल हुई और माहौल तनावपूर्ण बन गया था। लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। पंजाब एवं हिमाचल का आपसी भाईचारा है इसलिए सरकार पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है।
    हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

    वहीं, सीएम ने कहा कि हिमाचल में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। मणिकर्ण साहिब की सुरक्षा पुख्ता है और हिमाचल शांतिप्रिय राज्य है।
    सोलन : फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडे के साथ लगाया स्टेटस, पुलिस ने दर्ज की FIR

    ये है पूरा मामला

    दरअसल, हिमाचल के कुल्लू जिले में मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारा है। यहां बड़ी संख्या में सिख संगत आती है। यहां पर रविवार रात को सिख युवाओं का स्थानीय युवक से विवाद हो गया। इसके बाद पंजाबी टूरिस्ट ने युवक की पिटाई की और घरों पर पत्थर फेंके। साथ ही मौके पर आसपास कई गाड़ियां तोड़ दी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया मणिकर्ण में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। यह एक स्थानीय झड़प थी और जो गंभीर हो गई, लेकिन उस पर तुरंत काबू पा लिया गया।

     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather