Breaking News

  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी

चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

ewn24news choice of himachal 16 Mar,2023 12:41 am

     CM सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की खड़ामुख-होली सड़क पर चौली में नवनिर्मित वैली पुल का शुभारंभ किया। इसी वर्ष तीन फरवरी को यहां पुल ढह गया था और इस 190 फुट लंबे नए पुल को लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से मात्र डेढ़ माह में निर्मित किया गया है। इससे 10 ग्राम पंचायतों के लगभग 15 हजार लोगों को लाभ पहुंचेगा।

    मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस पुल को रिकॉर्ड समयावधि में पूर्ण करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसमें विशेष रुचि दिखाते हुए पुल निर्माण को समयबद्ध पूरा करने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

    सुक्खू के सीएम बनने पर भाजपा विधायक को क्यों हुई खुशी-जानिए

    राज्य में बेहतर सड़क अधोसंरचना पर बल देते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को सड़क संपर्क की सर्वोत्तम सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है ताकि उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग को सड़कों के रखरखाव और विस्तारीकरण के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
    सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की शिमला से मटौर और लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की पठानकोट से मंडी फोरलेन परियोजना पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति जताई है। इससे सुविधाजनक यात्रा के साथ ही लोगों के समय की भी बचत होगी।
    हिमाचल में HRTC के 31 डिपो, 10 सब डिपो-3,142 बसें

    इस अवसर पर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी एवं संजय अवस्थी, विधायकगण मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे जबकि पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी एवं उपायुक्त डीसी राणा, चंबा से इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather