Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

CM सुक्खू के निर्देश : 2025 तक पूरा करें शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना का काम

ewn24news choice of himachal 11 Mar,2023 10:44 pm

    2024 के अंत तक 500 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

     

    शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए।



    उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 में निविदा जारी की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य में विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में विलंब के कारण इनकी निर्माण लागत में वृद्धि होती है जिससे राज्य को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी बाधाओं का निराकरण कर तीन माह के पश्चात एक और समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के निर्माण के लिए उत्तरदायी कंपनी को श्रम शक्ति में वृद्धि कर शेष निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा।





    उन्होंने कहा कि शोंगटोंग जल विद्युत ऊर्जा परियोजना के पूरा होने से वार्षिक 1579 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। इससे राज्य में 1300 करोड़ रुपए का विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना के समयबद्ध कार्यान्वित होने से 250 करोड़ रुपये की बचत होगी जिससे राजस्व पर 156 करोड़ रुपये की ब्याज़ उपलब्ध होगी, जिससे प्रदेश को कुल 1706 करोड़ रुपए का लाभ होगा।

    मुख्यमंत्री ने लाभ अर्जित करने वाली तथा राजस्व उत्पन्न करने वाली परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने पर बल दिया।



    राज्य सरकार जल विद्युत और सौर ऊर्जा के उपयोग से हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य ने वर्ष 2024 के अन्त तक 500 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather