Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

पांगी से कल्पा जा रही HRTC बस सवार से चिट्टा बरामद

ewn24news choice of himachal 21 Dec,2022 8:22 pm

    ऑकलैंड टनल के पास पुलिस ने लगाया था नाका

    शिमला। हिमाचल की शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। नशे के खिलाफ इस अभियान में ताजा मामला के अनुसार पुलिस ने एचआरटीसी (HRTC) की बस से एक चिट्‌टा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सवार था। आरोपी से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
    HPBose ने टैट के इन विषयों के एडमिट कार्ड किए जारी-करें डाउनलोड

     

    बता दें कि ऑकलैंड टनल के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान HRTC बस को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी से चिट्टा बरामद किया गया। एएसपी शिमला सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है, जिसके तहत हाल ही में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। यह युवक एचआरटीसी (HRTC) बस से जा रहा था। चेकिंग के दौरान इसके पास से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
    हिमाचल: JOA IT की इस परीक्षा का नहीं मिला एडमिट कार्ड तो करें ऐसा

     

    उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के प्रति सजग है। लोगों से अपील करती है कि इन नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एएसपी रमेश शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में स्कूल में अवकाश के चलते लोग शहर से बाहर जा रहे हैं, ऐसे में लोग अपने घरों को छोड़ने से पहले पड़ोसियों को बता कर जाएं। घर में किसी भी प्रकार की नकदी और कैश को छोड़कर ना जाएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
    Breaking: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार-पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather