Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

चौधरी चंद्र कुमार बोले: पांच साल के भीतर सभी गारंटियों को किया जाएगा पूरा

ewn24news choice of himachal 13 May,2023 4:12 am

    पहली गारंटी के तहत पुरानी पेंशन कर दी है बहाल

     

    ऋषि महाजन/नगरोटा सूरियां। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता को जो 10 गारंटियां दी हैं, उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी है तथा पांच वर्ष के भीतर सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। ये बात उन्होंने शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सपैल तथा कटोरा पंचायतों में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए व्यक्त की।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी, उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है, जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है।

     
    हिमाचल में हिम परिवार परियोजना होगी शुरू, परिवारों को मिलेगी विशिष्ट पहचान

    कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार पात्र महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी।

    कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों को पशुपालन व्यवसाय की ओर आकर्षित करने तथा आय को बढ़ाने के लिए गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का निर्णय लिया है, जिसके तहत दूध गंगा योजना पर 500 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
    प्रीति जिंटा बन गईं पूरी पहाड़न : जलाया चूल्हा, पति को पहनाई हिमाचली टोपी

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    चंद्र कुमार ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ राजनीति से ऊपर उठ कर विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और यहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में दूसरे दलों की सरकारें बनीं है प्रदेश में विकास कार्यों को ग्रहण लग जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गुणवत्ता तथा समयबद्धता से किया जाएगा।
    शहीद प्रमोद नेगी के घर शिलाई पहुंचे भाजपा नेता, परिवार को दी सांत्वना

    कृषि मंत्री ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाने के साथ सभी जलापूर्ति स्कीमों का निरीक्षण करने व बंद पड़े हैंडपंप तथा ट्यूबवेल को शीघ्र क्रियाशील बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की सड़कों के बेहतर रखरखाव तथा उन्हें शीघ्र ठीक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, लग्न व मेहनत से कार्य करने पर बल दिया, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं का तुरन्त निपटारा सुनिश्चित हो सके।

    उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को जहां पूरा करने का भरोसा दिया वहीं इसके लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां की अधिकतर नई सड़कों के निर्माण को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

    कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र हल करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather