Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सिरमौर : कार ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर रौंद डाला राहगीर

ewn24news choice of himachal 13 Mar,2023 6:21 pm

    पांवटा साहिब-नाहन एनएच पर धौलाकुआं के पास हुआ हादसा

    पांवटा साहिब। सिरमौर जिला में पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर धौलाकुआं में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को भी रौंद डाला। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।

    फिल्म RRR ने रचा इतिहास, सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

    जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार (28) पुत्र चमन सिंह निवासी गांव भारापुर व साजिद (40) पुत्र हाफिज निवासी गांव भारापुर अपनी बाइक पर कोलर की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आई एक कार (HP71A-0246) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत दोनों सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
    पावर लिफ्टिंग वुमन चैंपियनशिप: केरल के कालीकट विवि ने जीती विजेता की ट्रॉफी

    बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे सुरेश शर्मा (45) पुत्र दौलत राम निवासी गांव दूंगी को भी रौंद डाला। सुरेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कार चालक मामराज (22) पुत्र जगर सिंह को भी चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather