Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

गर्मियों में गाड़ी में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना पड़ सकता है पछताना

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 3:56 pm

    गर्मी के मौसम में कारों में आग लगने की घटनाएं बहुत होती हैं। इसके पीछे बड़ी वजह गलत वायरिंग को माना जाता है। इसके अलावा भी कई ऐसी लापरवाही होती हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होते देर नहीं लगती। आज हम आपको बताते हैं कि धूप में कार खड़ी करते वक्त किन चीजों को उनमें भूलकर भी न रखें।

    HPBOSE ने प्रिंट करवा स्कूलों को भेज दी 'सुधा', शिक्षा विभाग का पढ़ाने से इनकार

    दरअसल हम जब भी कहीं जाते हैं तो अक्सर खुली धूप में शीशे बंद करके गाड़ी को खड़ी रखना पड़ता है। इसके चलते कार के अंदर गैस बन जाती है, जिससे उसमें आग लगने की आशंका काफी बढ़ जाती है।
    सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

    इससे बचने के लिए आपको कार के शीशे एक इंच तक खुले रखने चाहिए। ऐसा करने से कार के अंदर बनने वाली गैस ऊपर उठकर खिड़की के जरिए बाहर निकल सकती है।
    SBI में नौकरी का मौका : आवेदन के लिए कुछ ही दिन बाकी-जल्दी करें

    बंद गाड़ी में भूलकर भी लाइटर न रखें

    अगर आप धूप में गाड़ी खड़ी करके कहीं जा रहे हैं तो भूलकर भी उसमें लाइटर, डिओड्रेंट स्प्रे या उसके जैसी कोई ज्वलनशील चीज न रखें। कार के गर्म होने के बाद उसमें लाइटर से आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके बजाय आप लाइटर या डिओ को अपने साथ ही लेकर जाएं तो ठीक रहेगा।

    इलेक्ट्रॉनिक आइटम को रखने से बचें

    कई लोग मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को कार में छोड़कर जाना पसंद करते हैं। गाड़ी गर्म होने के साथ ही ये गैजेट भी गर्म होते जाते हैं और फिर कभी भी विस्फोट के साथ फट सकते हैं। इसलिए संभव हो तो इन्हें अपने साथ लेकर जाएं या किसी व्यक्ति को इनकी रखवाली के लिए बिठाकर जाएं, जो थोड़ी खिड़की खोलकर कार के अंदर बैठा रहे।

    बच्चों को गाड़ी में कभी न छोड़ें

    धूप में कार खड़ी करते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें कभी भी बच्चों को लॉक करके न जाएं। ऐसा करने से गाड़ी में गैस बन सकती है, जिसकी चपेट में आकर बच्चा बेहोश हो सकता है या उसकी जान जा सकती है। हो सके तो बच्चों को अपने साथ लेकर जाएं या फिर किसी बड़े व्यक्ति को उनकी देखभाल के लिए साथ में बिठाकर चले जाएं।

    प्लास्टिक वाली पानी की बोतलें

    गर्मी के मौसम में प्यास लगाना एक स्वाभाविक सी बात है, इसके कारण लोग बाहर से प्लास्टिक की बोतल वाला पानी खरीद लेते हैं और कार में रख देते हैं , लेकिन ये काफी घातक होता है।

    जाहिर सी बात है गर्मी के मौसम में प्लास्टिक काफी नुकसानदायक होता है, गर्मी ही नहीं हर मौसम में के लिए खतरनाक होता है। अगर आप कार पार्क करके और गाड़ी में पानी भूल गए तो आने के बाद उस पानी को न पियें।

     

    पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज

    आप कभी भी अपने कार के अंदर नकद पैसे और महत्वपूर्ण कागज को न छोडें। क्योंकि अगर आपकी कार चोरी हुई तो इसके साथ -साथ आपकी ये चीजें भी चली जाएगी।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather