Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : पेपर बेचने का धंधा, बेशर्म लोगों की चांदी-होनहार अभ्यर्थियों से बड़ा धोखा

ewn24news choice of himachal 27 Dec,2022 7:14 pm

    जूनियर ऑडिटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर पेपर लीक की भी है सूचना

    शिमला। कहते हैं कि लावारिस पशुओं के फसलों को बचाने के लिए खेतों में बाड़ लगाई जाती है, पर बाड़ ही फसलों को खाने लगे तो बेचारा किसान क्या करे। ऐसा ही हिमाचल में होनहार अभ्यर्थियों जो अपनी पढ़ाई की बूते नौकरी पाना चाहते हैं के साथ हुआ है। जी हां, हम बात कर कर हैं पेपर  लीक मामले की।


    जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 965 पेपर लीक का मामला उजागर होने के बाद आशंका जताई है कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कर्मियों से मिलीभगत से यह कदाचार काफी समय से चल रहा है।

    हिमाचल : 29 दिसंबर से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी की संभावना

    जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 965 व आगामी परीक्षाओं का मामला तो सामने आ गया पर पहले हुई चयन प्रक्रियाओं का क्या। ये चयन पक्रियाएं भी अब संदेह के घेरे में हैं। पेपर खरीद कर परीक्षा पास कर नौकरी पाने के कई मामले उजागर हो सकते हैं।


    पेपर बेचने का यह धंधा बेशर्म और पैसे के लोभी लोगों के लिए चांदी है और होनहार अभ्यर्थियों के साथ बड़ा धोखा है। हैरानी की बात यह है कि हजारों वेतन ले रहे लोग ऐसा कर रहे हैं।


    एक होनहार अभ्यर्थी दिन रात एक करके परीक्षा की तैयारी करता है और परीक्षा देता है। उसके बावजूद भी वह नौकरी हासिल नहीं  कर पाता। उसके मन में यही सवाल रहता है कि इतनी मेहनत कर भी कुछ हासिल न हो सका। पर उस अभ्यर्थी को शायद यह नहीं मालूम होता है कि पेपर ही लीक हो चुका है।


    अगर किसी परीक्षा में ऐसा मामला उजागर भी हो जाता है तो होनहार छात्रों के साथ हुए इस धोखे के लिए कैसे न्याय मिलेगा। सवाल यह भी है कि अगर आयोग में ऐसा लंबे समय से चल रहा था तो पूर्व की सरकारों ने उस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया। सरकार ने पिछली परीक्षाओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। विजिलेंस के डीआईजी शिवकुमार टीम का नेतृत्व करेंगे। अब पुरानी परीक्षाओं के मामले में क्या सामने आते यह देखना बाकी है।


    मामला सामने आने के बाद कहीं न कहीं युवाओं में भर्तियों पर से विश्वास उठता जाएगा। क्योंकि काफी हद तक ऐसा माना जाता था कि आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में धांधली की संभावना काफी कह है।


    अब भर्तियों पर युवाओं का विश्वास कैसे कायम होगा, यह सुक्खू सरकार के सामने बड़ी चुनौती है।  हालांकि, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 965 पेपर बेचने का मामला सामने आने के बाद सुक्खू सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है और आयोग के कामकाज को सस्पेंड कर दिया है।


    साथ ही सचिव और उप सचिव को हटाकर एडीएम हमीरपुर को आयोग में ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी तैनात किया है। वहीं, आगामी चयन प्रक्रियाओं पर आगामी आदेश तक रोक लगी दी है। पर पहले हुई चयन प्रक्रियाओं पर संदेह बरकरार है। अगर उन परीक्षाओं में भी ऐसा ही कदाचार हुआ है तो क्या वह उजागर हो पाएगा, यह बड़ा सवाल है।


    जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 965 के बाद जूनियर ऑडिटर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी  लीक होने की सूचना है।




    [embed]
    [/embed]





    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather