Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Breaking - कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत

ewn24news choice of himachal 15 Jun,2023 12:23 am

    मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए फौरी राहत

    भुंतर। कुल्लू जिला में भुंतर-त्रेहन रोड पर नरोगी तहसील के बशोना में कुछ देर पहले एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि HRTC बस सड़क से नीचे नाले में गिरी है।

    अब तक हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है और 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है।
    हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

     

    सूचना  मिलते ही भुंतर थाना की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर कुल्लू राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जमा हो गए और घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। हादसे की सूचना के बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिजनों, लोगों से बातचीत की।

    जानकारी के अनुसार भुंतर से 4:15 बजे निकली एचआरटीसी की बस पहले नरोगी तक पहुंची। जब यह वापस लौट रही थी तो कुटलू रूआड़ नामक जगह पर मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चालक बस को संभाल पाता वह ढांक से नीचे की तरफ गिर गई।

    हादसे को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी शोक जताया है। सीएम ने लिखा, "आज ज़िला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में त्रैहण सड़क पर बशोणा नाले में एचआरटीसी बस दुर्घटना में दो व्यक्तियों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

    इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए है। मैं परमात्मा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं ।"
    वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मी, बोले - सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कुल्लू के उपायुक्त से दूरभाष पर सम्पर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की और हादसे के प्रभावितों को अनुग्रह राशि तुरंत जारी करने के निर्देश भी दिए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़िला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए एवं घायलों को 15-15 हजार रुपए की त्वरित राहत राशि प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    बस में कितने यात्री थे और हादसे कैसे हुआ इसकी जानकारी जल्द ही आपको देंगे। जुड़े रहिए EWN24NEWS Choice of Himachal के साथ ...

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/06/Kullu-Bus-Accident-Situation-Report.pdf" title="Kullu Bus Accident Situation Report"]
    NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर


    हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी


    हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें



     
    हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

     


    TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather