Breaking News

  • अम्ब-मुबारकपुर हाईवे पर ट्रक पलटा-खेतों में गिरी कार, दिल्ली के एक ही परिवार के 7 लोग घायल
  • ऊना में मातम : एक साथ उठीं नवविवाहित जोड़े की अर्थियां, इसी साल मार्च में हुई थी शादी
  • HPBOSE ने 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के नतीजे किए जारी
  • काथला प्राइमरी स्कूल में जर्जर कमरे, दीवारों पर दरारें, इस हाल में पढ़ रहे बच्चे बेचारे
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती, सुजानपुर में होंगे इंटरव्यू, 10वीं फेल को भी मौका
  • धौलाधार पर्वत श्रृंखला के रूटों पर ट्रेकिंग करने की इच्छा रखने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
  • टांडा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, महिला समेत दो आरोपी और सुनार गिरफ्तार
  • पालमपुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल सुजानपुर में बरामद, बिना नंबर बाइक पर घूम रहे दो शातिर गिरफ्तार
  • बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज

नगर निगम शिमला के वार्डों की संख्या घटाने पर हाईकोर्ट पहुंची बीजेपी

ewn24news choice of himachal 16 Mar,2023 10:25 pm

    वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य पाल जैन ने दाखिल की याचिका

    शिमला। नगर निगम शिमला के चुनावों की अभी घोषणा भी नहीं हुई और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष चुनावों को लेकर आमने सामने आ गए हैं। नगर निगम चुनाव से पहले ही भाजपा ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद भाजपा ने गुरूवार को शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या घटाए जाने के विरोध में हिमाचल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य पाल जैन ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका डालने के बाद कहा कि शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करना हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन है और साथ ही हिमाचल प्रदेश नगर निगम (चुनाव) नियम, 2012 का उल्लंघन है।

    ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

    सतपाल जैन ने अपनी अर्जी में कोर्ट को बताया कि जब वार्डों को 34 से बढ़ाकर 41 करने की पूरी कवायद कानून को मद्देनजर रखते हुए और सभी नियमों की पालना करते हुए की थी, तो हिमाचल सरकार द्वारा वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने के लिए अधिनियम में संशोधन करने का कोई औचित्य नहीं था।
    हिमाचल में बड़ा हादसा, हरियाणा के युवक सहित तीन की मौत

    उन्होंने कहा कि अन्यथा वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करने के बाद भी डेलिमिटेशन के नियमों के अनुसार 34 वार्डों के डेलिमिटेशन की प्रक्रिया फिर से करने की क्या आवश्यकता थी।
    हिमाचल में वाटर सेस का रास्ता साफ, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक

    इसलिए, वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने के साथ-साथ पुराने डेलिमिटेशन को अपनाना दोनों अवैध, असंवैधानिक है और रद्द किए जाने योग्य हैं। उन्होंने आग्रह किया कि उत्तरदाताओं को हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम और नियमों के प्रावधानों के अनुसार नए सिरे से डेलिमिटेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्देशित किया जाए।
    मनाली की बर्फीली वादियों में सारा की सैर, बिजली महादेव के भी किए दर्शन

    लंबी सुनवाई के बाद, अदालत ने राज्य के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी किया और दोनों प्रतिवादियों को मामला दायर करने का निर्देश दिया। माननीय उच्च न्यायालय ने आगे की दलीलों के लिए मामले को 28-3-2023 के लिए फिक्स किया है। इस अवसर पर अधिवक्ता वीर बहादुर वर्मा, अंकित धीमान, अनु वर्मा और मुकुल शर्मा उनके साथ रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather