Breaking News

  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों के तंबू गाड़ने को लेकर भाजपा ने की शिकायत

ewn24news choice of himachal 22 Nov,2022 6:57 pm

    एमसीसी के उल्लंघन की आशंका जताई

    शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान के बाद से ईवीएम को लेकर सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़कर बैठ गए हैं वहीं भाजपा ने भी अब इसे लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है।

    कहीं निकल न जाए वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका : आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन बाकी

    भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा लीगल सेल द्वारा चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर हिमाचल प्रदेश को एक शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में कांग्रेस द्वारा एमसीसी के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।
    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना एजेंट को फार्म नंबर-18 पर करें आवेदन

    शिकायत पत्र में लिखा गया है कि जो भाजपा के चुनाव लड़े प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा यह आशंका जताई गई है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाए जा रहे हैं और उसमें इलेक्शन कमिशन की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है।
    शाबाश : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट

    शिकायत में नाहन विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया गया जिसमें आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस के नेता आइटीबीपी जवानों के साथ स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

     

    भाजपा लीगल सेल द्वारा चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से निवेदन किया गया है कि इस वारदात पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे ईवीएम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता छेड़छाड़ ना कर पाए। यह शिकायत लीगल सेल के सह संयोजक दिनेश चौहान द्वारा की गई है।

     

    गौरतलब है कि रामपुर के दत्त नगर में ईवीएम को निजी गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किन्नौर, घुमारवीं, धर्मपुर, नाचन, ऊना व गगरेट स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather