Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल मिशन डिनोटिफाइ को लेकर विधायक कुलदीप राठौर की बड़ी बात-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 10 Mar,2023 7:36 pm

    बोले- जहां जरूरत वहां संस्थानों को बहाल करे सरकार

    शिमला। सुक्खू सरकार के मिशन डिनोटिफाइ के खिलाफ भाजपा आक्रामक रुख अपनाए हुए है। भाजपा का कहना है कि सुक्खू सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से संस्थान बंद किए हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने भी सरकार को जहां जरूरत है, वहां के डिनोटिफाइ संस्थानों को बहाल करने की सलाह दी है।

    कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ाई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    राठौर ने शिमला में कहा कि पूर्व सरकार ने जाते जाते राजनीतिक मंशा से संस्थान खोले, लेकिन इनमें कई जगहों पर जहां संस्थानों की जरूरत है, उन्हें सरकार को बहाल करना चाहिए। राठौर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी दो ऐसे संस्थान बंद हुए हैं, जिनकी लोगों को जरूरत है। सरकार को इन्हें बहाल करना चाहिए।

    वहीं, राठौर ने अडानी समूह की जांच न करवाने पर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से जांच नहीं हो रही है। कांग्रेस ने लोगों के हक के लिए पहले भी आवाज बुलंद की थी। संसद के सत्र में भी कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]

     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather