Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

कला अध्यापक पेपर लीक मामला : विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज

ewn24news choice of himachal 04 Mar,2023 4:07 am

    एसआईटी की जांच के बाद हुआ था खुलासा

     

    हमीरपुर। जेओए आईटी के बाद अब प्रदेश में कला अध्यापक भी अधर में लटक गए हैं। एसआईटी की जांच के बाद सामने आए कला अध्यापक पोस्ट कोड 980 के पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इस संदर्भ में मामला दर्ज करने से पहले विजिलेंस ने अपने स्तर पर बारीकी से मामले की जांच की है। अब जल्द इस मामले में भी हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश होगा।
    हिमाचल में 20 कॉलेज बंद, जयराम ने सुक्खू से फोन पर की बात-काम करने को कहा

    राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने भी शुक्रवार को हमीरपुर विजिलेंस कार्यालय पहुंच कर चयन आयोग के मामलों समेत विभाग के अन्य मामलों की फीडबैक ली।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 के तहत कला अध्यापकों के 314 पदों को भरने 24 मई, 2022 को अधिसूचना जारी की थी। छंटनी परीक्षा के बाद 971 अभ्यर्थियों का 16 से 22 दिसंबर, 2022 तक आयोजित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयन किया गया था। अंतिम परिणाम घोषित होता उससे पहले ही विजिलेंस ने इस गड़बड़ी का खुलासा कर दिया। इसी के साथ कला अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम भी लटक गया है।

    हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के मामले में विजिलेंस ने शुक्रवार को तीसरी एफआईआर दर्ज की है। अभी तक विजिलेंस थाना हमीरपुर में जेओए आईटी मामले में पहली और कंप्यूटर टीचर और जूनियर ऑडिटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज है।
    गरीब परिवार की बेटियों के विवाह को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में रुकेगी डुप्लीकेसी




    मामले में आयोग की गोपनीय शाखा की पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इनमें चार को बीते माह हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि उमा आजाद, नितिन आजाद, निखिल आजाद और संजीव कुमार 14 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं। आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने के संदर्भ में अभी तक लिखित में आदेश नहीं मिले हैं।





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather