Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में 20 कॉलेज बंद, जयराम ने सुक्खू से फोन पर की बात-काम करने को कहा

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 6:53 pm

    ठाकुर बोले- चालू कामों को बंद करने का काम बंद करे सरकार

    शिमला। सुक्खू सरकार के संस्थानों को डिनोटिफाइड करने के फैसले को लेकर विपक्ष ने पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से विरोध जताया जा रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर विस्तृत चर्चा भी की है। नेता प्रतिपक्ष ने अब सरकार को संस्थानों को बंद करने के स्थान पर कार्य करने को कहा है।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को काम करना शुरू करना चाहिए, चले कामों को बंद करने का काम इस सरकार को अब बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज स्वयं टेलीफोन से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं, इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी की है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, यह निराशाजनक है। इसमें उनके विधानसभा क्षेत्र का छतरी कॉलेज भी है। इस कॉलेज का भवन निर्माण हो चुका है, शिलान्यास भी कर दिया गया है, बजट का प्रावधान भी पूर्ण है, एएनडीएस का काम पूरा हो चुका और जमीन भी दे दी गई है। यह कॉलेज 1 साल से चल रहा था और इसमें 60 बच्चे पढ़ भी रहे थे, तब भी संस्थान को बंद कर दिया।

    वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपने निर्णय का रिव्यू करें और उन्हें ये आशा है कि जल्द ही सरकार ऐसे लिए गए निर्णयों का रिव्यू करेगी। जनता में इन जनविरोधी निर्णय का बहुत रोष है , यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे और जनता की भावनाओं का अनादर करना ठीक नहीं है। अगर जनता को लगता है कि यह निर्णय गलत है तो लोग अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे और कोर्ट भी जाएंगे यह निश्चित है।

    वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने तीसरे दिन कैबिनेट बैठक आयोजन को लेकर कहा कि पहले 3 महीने में एक कैबिनेट बैठक हुआ करती थी, अब हर दूसरे दिन कैबिनेट बैठक हुआ करती है। कैबिनेट बैठक में जनता को परेशान करने वाले निर्णय नहीं लिए जाने चाहिए। जनहित के कार्यों पर इन कैबिनेट बैठक का ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather