Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

JEE Main 2023: सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

ewn24news choice of himachal 16 Feb,2023 12:44 am

    एनटीए अप्रैल माह में आयोजित करेगा परीक्षा

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2023 सत्र 2 (Joint Entrance Examination Main 2023 Session 2) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी। 13 और 15 अप्रैल रिजर्व डे होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) (JEE Main) 2023 सत्र 2 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च होगी। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 12 मार्च तक रात 11 बजकर 50 मिनट तक होगी।
    शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

    परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तिथियां निर्धारित समय में जेईई (मुख्य) JEE (Main) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।

    जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मुख्य 2023 सत्र 1 के लिए परीक्षा शुल्क का आवेदन किया है और सफलतापूर्वक भुगतान किया है और जेईई मुख्य 2023 सत्र के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें सत्र एक में प्रदान किए गए अपने पिछले आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना जरूरी है। वे केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम, पात्रता का राज्य कोड, पता प्रमाण(वर्तमान और स्थाई पता) अपलोड करना, सत्र 2 के लिए शहर चुन सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

    सभी उम्मीदवारों (पहले से पंजीकरण और नया पंजीकरण) को जेईई मुख्य 2023 सत्र 2 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान पता प्रमाण (वर्तमान और स्थाई पता) अपलोड करना जरूरी है। पते के प्रमाण में आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मतदाता आईडी कार्ड आदि हो सकते हैं।

     

    दोनों दस्तावेज एक साथ पीडीएफ फाइल में मिलाकर अपलोड करने हैं। यदि वर्तमान और स्थाई पता सामान हैं तो वही दस्तावेज पर्याप्त होगा। अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं है। एक से अधिक आवेदन संख्या वाले किसी भी अभ्यर्थी को यूएफएम के रूम में माना जाएगा।




    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/02/jee.pdf"]




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather