Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

शिमला पहुंचा भारतीय वन सेवा के 50 प्रशिक्षुओं का दल, दो विदेशी भी

ewn24news choice of himachal 02 May,2023 3:30 am

    प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की

     

    शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून से हिमाचली वनस्पति, वन व वन्यप्राणी प्रबंधन के अध्ययन के लिए भारतीय वन सेवा के 50 प्रशिक्षुओं का दल आज शिमला पहुंचा। भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. शिवाबाला एस की अगुवाई में यह प्रशिक्षु 29 अप्रैल से 17 मई तक हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व जम्मू कश्मीर राज्यों के वनों का अध्ययन करेंगे।
    हिमाचल: मौसम की बेरुखी पड़ी भारी, इस जिला में 29.35 करोड़ से अधिक की चपत

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी , देहरादून में वर्ष 2022-24 के इस बैच में कुल 50 प्रशिक्षु हैं, जिनमें 4 महिला अधिकारी व दो विदेशी भूटान से हैं। डॉ. शिवाबाला ने बताया कि प्रशिक्षुओं का यह दल हिमाचल प्रदेश से लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर तक वन प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करेगा।समिति कक्ष , टॉलैंड स्थित वन विभाग मुख्यालय में इन प्रशिक्षुओं ने आज प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की।

    मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने सभी प्रशिक्षुओं को हिमाचल की भौगोलिक सरंचना व जैव विविधता की जानकारी दी। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को हिमाचल प्रदेश वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश की वन संपदा के साथ-साथ प्रदेश के वनों वन्यजीवों के संरक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। भारतीय वन सेवा के इन प्रशिक्षुओं ने बंदर नसबंदी केंद्र, टूटीकंडी का दौरा भी किया।
    इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, संजय सूद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया, मुख्य अरण्यपाल के थिरूमल, अरण्यपाल शिमला वी के बाबू , उप अरण्यपाल कृष्ण कुमार ,उप अरण्यपाल प्रीति भंडारी व उप अरण्यपाल अनीश शर्मा उपस्थित थे।
    हिमाचल: खाई में गिरी कार, मेले में गए दो दोस्तों की गई जान-एक सेना का जवान




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather