Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

पुलवामा आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद, दो दहशतगर्द ढेर

ewn24news choice of himachal 28 Feb,2023 11:15 pm

    सीएम सुक्खू ने वीर सैनिक की शहादत पर व्यक्त किया शोक

    शिमला। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद सिपाही पवन कुमार शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत पृथ्वी गांव का निवासी था। 28 वर्षीय पवन कुमार के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों को तो जैसे सदमा सा लग गया है।
    शिमला : दो मंजिला मकान में भड़की आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

    जानकारी के अनुसार पुलवामा के अवंतीपोरा में सोमवार देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। मंगलवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारा गया एक आतंकी आकिब मुस्ताक भट हाल ही में पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।

    दूसरे उग्रवादी की पहचान अभी होना बाकी है। इसी मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 55 आरआर ग्रेनेडियर्स के सिपाही हिमाचल के पवन कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे जवान का इलाज जारी है।

    एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को श्रीनगर से हवाई मार्ग से शिमला में लाया जाएगा। इसके बाद पैतृक गांव पृथ्वी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में हुई आतंकी मुठभेड़ में शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के पिथ्वी गांव से संबंध रखने वाले 55 आरआर ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कर्तव्यपरायण जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शहीद पवन कुमार की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    हिमाचल : VVIP नंबर के लिए करोड़ों की बोली निकली फर्जी, परिवहन विभाग का पोर्टल सस्पेंड


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather