Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

ऊना : निजी बस और सेना के ट्रक में टक्कर, 7 यात्री घायल, 2 महिलाएं गंभीर

ewn24news choice of himachal 16 Dec,2022 9:38 pm

    बस के साइड के शीशे टूट गए

    ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चिंतपूर्णी में शुक्रवार सुबह एक निजी बस और सेना के ट्रक में टक्कर हो गई। भरवाईं-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर किन्नू के पास ट्रक से साइड की टक्कर लगने से हादसा हुआ। हादसे में बस में सवार 7 लोगों को चोटें लगीं। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
    हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

    जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे पेश आया है। आर्मी का ट्रक धर्मशाला की तरफ से आ रहा था। पंजाब ट्रांसपोर्ट की निजी करतार बस जालंधर से माता चिंतपूर्णी के दरबार में आ रही थी। हादसे के बाद बस के साइड के शीशे टूट गए और उस तरफ बैठे हुए लोगों को चोटें आई। इसके अलावा दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा बिजली का पोल भी टूट गया।

    इसी दौरान चिंतपूर्णी के पुजारी परिवार के रिटायर्ड कॉलेज प्रवक्ता जीतलाल कालिया ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायल महिलाओं को अपनी गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी पहुंचाया। हालांकि, कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। सब इंस्पेक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि बस और ट्रक ड्राइवर के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच कर रही है। मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 



    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather