Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 6:04 pm

    दो लोग की हालत गंभीर, IGMC रेफर

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में एक नाबालिग जिंदा जल गया है। आग में दो लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं जिन्हें उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है। वहीं, तीन अन्य घायल सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं।

    हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

    डीएसपी रोहडू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे टोडसा निवासी सोहन लाल के घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में 12 वर्षीय पवन पुत्र दीपक लाल की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन सदस्य इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोहडू में भर्ती है।
    खन्ना बोले- भूलें न कांग्रेसी, इंदिरा गांधी ने भी लगाया था BBC पर प्रतिबंध

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन लाल के दो मंजिला लकड़ी के मकान में देर रात को आग लगने की सूचना मिली। मकान में परिवार के सात लोग ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इस हादसे में परिवार के 12 वर्षीय पवन की मौत हो गई है। उनके परिवार के दो सदस्यों को आगे के इलाज के लिए शिमला ले जाया गया है।
    HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल 

    परिवार के कुल 7 लोग मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति सुरक्षित है, दो लोगों को शिमला शिफ्ट किया गया है और दो को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन मौके पर है। पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather