Breaking News

  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी

हिमाचल : दोस्त की हत्या कर कमरे में ही दफना दिया शव, आरोपी गिरफ्तार

ewn24news choice of himachal 13 Nov,2022 11:51 pm

    सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का मामला

    सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जुड्डीकलां नाम गांव का है। यहां एक व्यक्ति की दोस्त ने हत्या की और फिर बड़े ही शातिर तरीके से शव को कमरे में ही गड्‌ढा खोदकर उसमें दफना दिया।


    मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ राधे पुत्र गंगा राम निवासी डोरा गोटियां जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त व आरोपी नईम अंसारी पुत्र नसीम अंसारी निवासी रेवती तहसील बांसडी जिला बालेया उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

    ट्रिपल लेयर सुरक्षा में EVM : स्ट्रांग रूम में CCTV से भी रखी जा रही नजर

    जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को राजेंद्र कुमार समेत 4 लोगों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद नईम व राजेंद्र जुड्डीकलां में नईम के कमरे में चले गए। इसके बाद राजेंद्र घर नहीं लौटा। परेशान होकर उसकी पत्नी लक्ष्मी ने 8 नवंबर को पुलिस थाना बद्दी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


    13 नवंबर की सुबह नईम के कमरे से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया तो एक गड्ढा मिला, जिसे खोदकर देखा तो उसमें राजेंद्र का शव था। पुलिस ने कमरे के मालिक नईम को राजेंद्र की हत्या मामले में गिरफ्तार किया है।


    आरोपी के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि मौत नशे में गिरकर चोट लगने के कारण हुई है या किसी चीज से हमला किया गया है।




    [embed]
    [/embed]



    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather