Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला में युवा उत्सव की धूम, 500 कलाकार करेंगे कला का प्रदर्शन

ewn24news choice of himachal 28 Dec,2022 11:59 pm

    डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने किया शुभारंभ

    धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला के खेल परिसर में बुधवार को 38वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। 28 से 30 दिसंबर 2022 तक चलने वाले युवा उत्सव की विधिवत शुरुआत करते हुए डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने प्रदेश से आए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
    मुख्यमंत्री की NPS कर्मियों से बैठक, ढोल नगाड़ों की हो गई तैयारी

    युवा उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए डीसी कांगड़ा ने उपस्थित युवाओं से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक नृत्य, लोक गीत और अपनी संस्कृति से जुड़ी कलाओं से ही हमारी पहचान है तथा यह बड़े हर्ष का विषय है कि प्रदेश का युवा इस लोक विरासत को आगे बढ़ा रहा है।

    उन्होंने कहा कि लोक परम्पराओं कों आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सबसे अधिक युवाओं के कंधों पर है। युवा अतीत से सबक ले, वर्तमान में जिए और भविषय का निर्माण करें। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एनपी गुलेरिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य युवा उत्सव के बारे में जानकारी दी।
    TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

    इन प्रतिस्पर्धाओं का होगा आयोजन

    तीन दिन चलने वाले राज्य युवा उत्सव में पूरे राज्य से आए लगभग 500 युवा प्रतिभागी 11 विधाओं में अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। इनमें लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी (वन एक्ट प्ले), शास्त्रीय गायन, तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन, हारमोनियम वादन, कत्थक नृत्य, वाग्मिता (आशु भाषण) और पारंपरिक/लोक वाद्य यंत्र प्रतिस्पर्धाओं में युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    निर्णायक मंडल में होंगे प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकर

    राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले रहे प्रतिभागियों की कला को परखने के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्वान और कलाकार निर्णायक मंडल में शामिल हैं। इनमें पद्मश्री विद्यानन्द सरैक, करनैल राणा, अच्छर सिंह परमार, संजय सूद, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, कुलदीप गुलेरिया, यादविंदर शर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा, सतीश पुजारी, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. टेक चन्द और विशाल ठाकुर रहेंगे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आईएएस प्रोबेशनर ओम कांत ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रदेश भर से आए युवा कलाकार उपस्थित रहे।
    हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather