Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बर्फबारी से 276 सड़कें बंद, विंटर सीजन में अब तक लाखों की चपत

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 1:37 am

    प्रदेश में 172 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित

    शिमला। हिमाचल में लोहड़ी के अवसर पर 13 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में 276 सड़कें बंद हैं। इसमें लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 177, कुल्लू में 42, शिमला में 30, मंडी में 17, किन्नौर में 5, चंबा में 3, कांगड़ा में 2 रोड ठप पड़े हैं।

    इसके अलावा 172 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। किन्नौर में 126, शिमला में 28, चंबा में 10 और मंडी में 8 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। चंबा में सात और लाहौल स्पीति में 2 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। सड़क, बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास तेज हैं।
    मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 


    हिमाचल में विंटर सीजन में 1 जनवरी से 14 जनवरी तक 212.75 लाख की चपत लगी चुकी है। एक पक्का और 6 कच्चे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन-तीन मकानों को आंशिक रूप नुकसान पहुंचा है। वहीं, सड़क हादसों आदि में 32 लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों में 23 की मौत गई है। मंडी, शिमला और सिरमौर में 4-4, चंबा व कुल्लू में 3-3, बिलासपुर और सोलन में 2-2 ने दम तोड़ा है। ऊना में एक जान गई है। पेड़ और पहाड़ी आदि से गिरने से 7 की जान गई है।
    हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

    हिमाचल में अब 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 18 जनवरी से फिर मौसम बिगड़ सकता है। 18 जनवरी को मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 19 और 20 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    मैदानी क्षेत्रों में आज से 18 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा जिले के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा व सोलन और सिरमौर जिला के अधिकतर क्षेत्रों व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों  लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के ऊपरी क्षेत्रों  में 15, 16 और 17 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    वहीं, सात जिलों के लिए 15, 16 और 17 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर 15, 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा रहने का अनुमान है। हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर 15 और 16 जनवरी को शीतलहर की संभावना है। साथ ही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर पाला पड़ने का अनुमान है।

     

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Daily-and-Cumulative-loss-report-Winter-Season-Dated-14.01.2023.pdf" title="Daily and Cumulative loss report Winter Season Dated 14.01.2023"]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather