Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

धर्मशाला में चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, 9 चार्जिंग स्टेशन स्थापित : सुधीर शर्मा

ewn24news choice of himachal 05 Feb,2023 12:22 am

    परिवहन मंत्री जल्द ही हरी झंडी दिखाकर करेंगे बसों को रवाना

    धर्मशाला। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा आईटी पार्क के साथ ही अब शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर फोकस कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन से धर्मशाला शहर में यातायात को सुगम, प्रदूषण रहित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी और शहर स्मार्ट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
    सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

    सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं, जिनमें से एक बस एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा चुकी है। इसके अलावा शहर में 9 चार्जिंग स्टेशन भी लगा दिए गए हैं। शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में बहुत जल्द इलेक्ट्रिक परिवहन सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे शहर के उन वार्डों में बस सुविधा मिलेगी, जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं।

    सुधीर शर्मा ने बताया कि पूर्व में सरकार में मंत्री रहते उन्होंने स्मार्ट सिटी की डीपीआर में इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को शामिल किया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में मदद करने वाली ये बसें शहर को सही मायने में स्मार्ट बनाएंगी। धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ने फेम इंडिया योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है।
    कांगड़ा : बनखंडी में बनेगा हिमाचल हिमाचल का सबसे बड़ा Zoo

    उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 10 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। 9 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ई-वाहन मालिकों को भी जल्द यह सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी एक साइट रिजर्व रखी गई है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एचआरटीसी के सहयोग से 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाएगी।

    इलेक्ट्रिक बस में 15 से 25 सीटें होंगी, जिसमें दिव्यांग व्हील चेयर के साथ बैठ कर बस में सफर कर सकते हैं। ई-बस एयर सस्पेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर व एयर कंडीशनिंग के चलते अधिक आरामदायक होंगी। यह बसें कम समय में चार्ज होंगी। इलेक्ट्रिक बस फेम-2 (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक वाहन) के तहत इनका निर्माण करवाया गया है।
    बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

    मैक्लोडगंज बस अड्डे का उद्घाटन जल्द

    सुधीर शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने मैक्लोडगंज बस अड्डे का भी जल्द ही परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथों उद्घाटन कराया जाएगा। साथ ही धर्मशाला बस अड्डे का शीघ्र निर्माण कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather