Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : बर्फबारी से 134 सड़कें बंद, लाहौल-स्पीति में 121 पर थमे पहिए

ewn24news choice of himachal 31 Dec,2022 1:31 am

    23 ट्रांसफर और 7 पेयजल योजनाएं प्रभावित

    शिमला। हिमाचल में 29 दिसंबर को मौसम ने करवट बदली है। 30 दिसंबर यानी आज भी मौसम खराब रहा। हालांकि, कल से 5 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 29 दिसंबर से 30 दिसंबर शाम 6 बजे तक के आंकड़े की बात करें तो हिमाचल में 134 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति जिला में सबसे अधिक 121 सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हैं।
    हिमाचल : डंगे से टकराई HRTC बस-चालक ने पहले ही कर दिया था आगाह

    चंबा जिला में 5, कांगड़ा और किन्नौर में दो-दो और शिमला में एक सड़क बंद है। वहीं, 23 ट्रांसफर और 7 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा जिला में 21, मंडी और शिमला में 1-1 ट्रांसफार्मर प्रभावित है। कुल्लू जिला में 6 और लाहौल स्पीति में 1 पेयजल योजना प्रभावित है। वहीं, सोलन जिला में सड़क हादसे में एक की जान गई है।

    वहीं, पोस्ट मानसून सीजन की बात करें तो 4 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक 249 लोगों की जान गई है। साथ ही 446 घायल हुए हैं। 2191.18 लाख का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक जानें सड़क हादसों में गई हैं। सड़क हादसों में 159 की जान गई है।
    BREAKING : धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से

    शिमला जिला में 27, सिरमौर में 25, सोलन में 22, ऊना में 21, कुल्लू में 15, मंडी में 13, चंबा में 9, बिलासपुर में 8, कांगड़ा में 7, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल स्पीति में 4-4 की मौत हुई है। लैंडस्लाइड से सोलन जिला में तीन और चंबा में एक की जान गई है।

    बिजली गिरने से सिरमौर जिला में एक, डूबने से हमीरपुर, बिलासपुर व कांगड़ा में दो-दो, किन्नौर, मंडी और सिरमौर में 1-1 की जान गई है। पेड़ और पहाड़ी आदि से गिरने से 51 लोगों ने दम तोड़ा है।

    मंडी जिला में 14, शिमला में 12, चंबा में 8, कुल्लू और सिरमौर में 6-6, किन्नौर में चार और बिलासपुर में एक की मृत्यु हुई है। सांप के काटने से मंडी जिला और बिलासपुर जिला में एक-एक ने दम तोड़ा है।
    नायब तहसीलदार मुख्य लिखित परीक्षा की डेटशीट जारी

    बर्फबारी की बात करें तो चंबा के खज्जियार में 2, भरमौर में 2, पांगी में 6, किलाड़ में 4, डलहौजी में 4, भटियात में 5 और तीसा में 2 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। किन्नौर के कल्पा में आधा, पूह में 1, सांगला, छिटकुल में दो-दो इंच स्नोफॉल हुआ है। कुल्लू में अटल टनल में 17, गुलाब में 10, जलोड़ी जोत में 12, पलचान में 6, रोहतांग टोप में 18 और सोलंग में 3 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।

    लाहौल स्पीति के दारचा और केलांग में 1-1 व सिसु में 1.5, कोकसर में 2, जहालमा में 1.5, उदयपुर में 2.5, तिंदी में 2.5, लोसर और काजा में 1-1 इंच बर्फबारी हुई है। शिमला के चंसाल और खड़ा पत्थर में 2-2 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। सिरमौर के चूड़ीधार में 6 इंच बर्फबारी हुई है। यह आंकड़ा आज सुबह 10 बजे का है।
    Job Breaking : भरे जाएंगे प्रिंसिपल कॉलेज कैडर के 25 पद, करें आवेदन


    बड़ा फैसला: कांगड़ा में 3 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक 

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather