Breaking News

  • झंडूता में पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक
  • हिमाचल मौसम अपडेट : बढ़ने लगा पारा, ये तीन दिन येलो अलर्ट जारी-पढ़ें
  • अग्निवीर भर्ती : पालमपुर एसडीएम ऑफिस में कैंप स्थापित, करें संपर्क
  • कांगड़ा : दसवीं पास युवा नौकरी को हो जाएं तैयार, सुरक्षा गार्ड की हो रही भर्ती
  • नूरपुर : श्री बृजराज स्वामी मंदिर में खेली गई फूलों की होली, झूमे लोग
  • सुजानपुर होली मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा
  • कांगड़ा में कृषि अधिकारी खरीदेंगे पशुपालकों से गोबर खाद, गुणवत्ता जांचने को सैंपल भी ले सकते
  • कोटधार नलवाड़ मेला समिति की बैठक आज, प्राचीन शिव मंदिर लग दयो में होगी
  • विधानसभा : बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सदन से बाहर आया विपक्ष
  • हिमाचल में पंचायत सचिव के 795 पद रिक्त, 301 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

सितम-ए-गर्मी : शिमला में 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, लू की चपेट में आठ जिले

ewn24 news choice of himachal 15 Jun,2024 9:26 pm

    शिमला। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी सूरज आग उगल रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गर्मी से हाल बेहाल हो गए हैं। शिमला में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 

    शिमला में शुक्रवार को 10 साल बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। 

    भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। 

    शुक्रवार इस सीजन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में 18 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

    शनिवार को प्रमुख जगहों का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान

    शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 42.8, धौलाकुआं का 42.8, बिलासपुर का 42.6, हमीरपुर का 41.8, चंबा और बरठी का 40.8, सुंदरनगर का 40.4, कांगड़ा का 40.3 और मंडी का 40.0 रिकॉर्ड किया गया। 

    वहीं, नाहन का 38.6, धर्मशाला का 36.1, सोलन का 36.0, सैंच का 35.1, कसौली का 34.8, जुब्बड़हट्टी का 33.9, रिकांगपिओ का 32.5, मनाली का 30.5, मशोबरा का 30.3, शिमला का 30.1, डलहौजी का 28.7 और कुफरी का 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather