डमटाल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश : दो गिरफ्तार-एक महिला रेस्क्यू
ewn24news choice of himachal 22 Dec,2023 6:27 pm
ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत डमटाल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक महिला को छुड़ाया है।
बता दें कि पुलिस स्टेशन डमटाल की टीम को एके ढाबा एंड गेस्ट हाउस में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने होटल पर रेड की।
होटल के संचालक अश्वनी कुमार पुत्र प्रथमन साहु और पिंटु के कब्जे से एक महिला को छुड़ाया। पुलिस स्टेशन डमटाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने की है।