हिमाचल विधानसभा स्पीकर से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और तीन मंत्री
ewn24news choice of himachal 02 Mar,2024 12:53 am
शिमला। हिमाचल सचिवालय में आज शाम को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक टल गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुछ मंत्री सचिवालय पहुंच गए थे। पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में कुछ देर चेंबर में बैठने के बाद अचानक हिमाचल विधानसभा की तरफ निकल गए।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उनके साथ थे। विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उक्त मंत्रियों ने विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की।
किस विषय को लेकर मुलाकात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पर कयास लगाए जा रहे हैं कि बागियों की सदस्यता रद्द करने से संबंधित किसी मुद्दे पर मुलाकात हुई है।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल विधानसभा बजट सत्र समाप्त हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष भी व्यस्त थे। इसके चलते मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसलिए मुख्यमंत्री और मंत्री उनसे मिलने पहुंचे थे। और कोई बात नहीं है।