Breaking News

  • नूरपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
  • HP बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तैयारी तेज : 16 अप्रैल से शुरू होगा दूसरे चरण का मूल्यांकन
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • HPBOSE से संबद्ध निजी स्कूलों में अब सिर्फ बोर्ड की किताबें
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सरकाघाट में दिल दहलाने वाली घटना : तेजधार हथियार से वार कर ले ली छात्रा की जान
  • हमीरपुर जिला में फिर से सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 17 को नादौन में होंगे
  • 21 कुंडीय यज्ञ से गूंजा नूरपुर, विद्वानों ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश
  • बंद नहीं होगा 150 साल पुराना नूरपुर बॉयज स्कूल, सरकार ने मर्जर फैसला लिया वापस

मंडी में छोटी काशी महोत्सव: दिखी संस्कृति की झलक- पारंपरिक व्यंजनों के चटखारे

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 12:17 am

    स्माइल हिमाचल संस्था द्वारा किया आयोजित

    मंडी। हिमाचल के मंडी के सेरी मंच पर शनिवार को स्माइल हिमाचल संस्था द्वारा छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि छोटी काशी महोत्सव का आयोजन जिला मंडी की प्राचीन परंपरा, संस्कृति व विरासत को सहेजने के उद्देश्य लिए किया गया।
    मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 

    यह महोत्सव तीन साल के बाद मनाया गया। पहले इसे प्रत्येक वर्ष मनाया जाता था, परन्तु कोरोना के कारण यह पिछले कुछ वर्ष से आयोजित नहीं किया गया था। महोत्सव में संगीत सदन मंडी द्वारा सोलह संस्कार व लुड्डी, कृष्णा वूल उद्योग द्वारा मंडी की संस्कृति को दर्शाता फैशन शो, सिराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सराजी नाटी प्रस्तुत की गई।

    पारंपरिक व्यंजनों के लगाए गए स्टॉल

    भारतीय सांस्कृतिक निधी (इन्टैक) द्वारा सेरी में मंडी के प्राचीन व पारंपरिक पकवानों का स्टाल भी लगाया गया। इस स्टाल में भटाबरू, घयोर, ठण्स्सया (दंद कड़ाका), सगोती, लाड्डू, चुड़ का साग, कत्तीरे गोंदा रा फलूदा, भल्ले बाबरू आदि व्यंजन प्रर्दशित किए गए। स्थानीय जनता ने इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया और बताया कि इन व्यंजनों में से कुछ ऐसे भी हैं जो उन्होंने पहली बार चखे और उन्हें बहुत स्वादिष्ठ लगे। उन्होंने बताया कि समय के साथ इन व्यंजनों को भुला दिया गया है, परन्तु ऐसे कार्यक्रम से हमें अपनी परंपरा को जानने और सहेजने का मौका मिलता है।
    हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

    प्रदर्शनियां बनी आकर्षण का केंद्र

    राजेश कुमार द्वारा बनाई गई मंडी कलम पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी व हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी एक झलक द्वारा विभिन्न छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। साथ ही लोगों को ब्लैसिंग हैंडलूम ज्वैलरी व पहाड़ी भाषा की टांकरी लिपि से अवगत कराने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई।

    हेरिटेज वॉक का भी आयोजन

    छोटी काशी महोत्सव के बाद हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया गया जो सेरी मंच, अर्धनारीश्वर मंदिर, विक्टोरिया पुल होते हुए पंचवक्त्र मंदिर तक निकाली गई। वॉक में एसडीएम सदर रितिका जिंदल, तहसीलदार एवं अतिरिक्त पर्यटन अधिकारी विजय वर्धन, आईएएस प्रोबेशनर ईशान्त जसवाल और नेत्रा मेती, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, स्माईल हिमाचल संस्था के संस्थापक निखिल वालिया, सिराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सहित एनएसएस की छात्राओं व मंडी शहर के निवासियों ने भाग लिया।
    मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather