नूरपुर। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
इस अभियान के तहत 12 जनवरी, 2026 की रात पुलिस चौकी ढागूंपीर (पुलिस थाना डमटाल) की टीम ने गश्त के दौरान मुकाम माजरा चक्की खड्ड में खनन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक JCB व एक टिप्पर को जब्त किया है और इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में अभियोग अधीन धारा 303(2), 3(5) BNS & 21(1) Mines and Minerals Act दर्ज किया गया है।
इसमें आरोपी सुरेश कुमार पुत्र नंद लाल निवासी गांव फुलरा कुलिया डा0 नंगलभूर तह0 व जिला पठानकोट व सुखदेव पुत्र प्रकाश चन्द निवासी वार्ड न0 5 मोहटली डा0 मोहटली त0 इन्दौरा जिला कागड़ा हिप्र के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । इसके साथ एक ट्रैक्टर को माईनिंग एक्ट के तहत चालान करके कब्जा पुलिस में लिया गया है ।
इसके अतिरिक्त 13 जनवरी 2026 को दिन के समय गश्त के दौरान पुलिस थाना इन्दौरा के अन्तर्गत मुकाम मंड क्षेत्र इन्दौरा में खनन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 01 JCB व 02 टिप्परों को जब्त किया गया है।
जब्त किए गए 06 वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत चालान करके नियमानुसार आगामी कार्यवाही के लिए चालानों को माननीय अदालत में भेजा जा रहा है। भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का अवैध खनन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।