ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर नारकोटिक्स टीम ने सोमवार को औषधि निरीक्षक प्यार चंद ठाकुर की मौजूगी में नगर परिषद के वार्ड 2 में गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापा मारा। इस दौरान एक घर से 315 कैप्सूल प्रीगैबलिन 300 mg के बरामद हुए।
एचडीएफसी बैंक के सामने के घर में यह कार्यवाई की गई। इस मामले में दो आरोपी मनीष नूरपुर व जोगिंदर भरमौर निवासी को मौके पर काबू किया गया। यह मामला अंडर सेक्शन 18c ऑफ़ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत पंजीकृत किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
यह जानकारी औषधि निरीक्षक प्यारचंद ठाकुर ने देते हुए बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होती केवल ड्रग्स एक्ट लागू होता है। कैप्सूलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा उसके बाद जो परिणाम आएगा उसी के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। अभी तक यह मामला ड्रग इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर खुद टीम के साथ देख रहे हैं।