शिमला। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब, शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली है।
इन पदों के लिए इंटरव्यू 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे लिए जाएंगे। ये भर्ती तपन इंडस्ट्रीज़, शोघी (जिला शिमला) के लिए की जा रही है।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि इस इंटरव्यू के माध्यम से कुल 10 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 पद, टेक्नीशियन के 2 पद, स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद और वारंटी इंचार्ज का 1 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता: सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 10+2 या किसी भी विषय में स्नातक, टेक्नीशियन के लिए आईटीआई/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिशियन) तथा अन्य पदों के लिए स्नातक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु 19 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतन: चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं है, वे पोर्टल eemis.hp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों, अपडेटेड बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय पर इंटरव्यू के लिए पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए 9816700572 पर संपर्क किया जा सकता है।