Breaking News

  • अग्निवीर भर्ती-2025-26 : 8वीं और 10वीं पास ऑनलाइन करें आवेदन
  • नूरपुर : चिट्टे के एक और कुख्यात तस्कर को कैद, इंदौरा में पांच और मामले हैं दर्ज
  • झंडूता कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम, मेधावी नवाजे
  • बिलासपुर : भतीजे ने दुकान में घुसकर चाचा की डंडे से की पिटाई, कलाई और पीठ पर लगी चोट
  • बिलासपुर : श्री नैनादेवी के घवांडल में विद्युत बोर्ड कर्मचारी ने दे दी जान, किराए के मकान में था रहता
  • हमीरपुर और बड़सर में लगेगा मिनी रोजगार मेला- भरे जाएंगे ये पद
  • बिलासपुर : जब्बलु के बाशिंदों का आखिर क्या कसूर, 40 साल से एक ही बस
  • हिमाचल लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर स्कूल न्यू का यह फाइनल रिजल्ट निकाला
  • हिमाचल के 186436 अधिकारियों और कर्मचारियों में 117521 ने चुनी OPS
  • वनस्पति विज्ञान में कैसे बनाएं करियर, वैज्ञानिकों ने दी छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी

सोलन : दो लड़कियों को बचाते गंवाई एक टांग, मंत्री ने नवाजे रितिक चौहान

ewn24 news choice of himachal 26 Jan,2025 11:16 pm


    चौपाल के गगना के हैं रहने वाले


    सोलन। रेलवे ट्रैक पर दो छोटी लड़कियों की जिंदगी बचाते अपने पांव का बलिदान देने वाले चौपाल के गगना निवासी रितिक चौहान को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया है। उन्होंने रितिक चौहान को 25 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की।


    हिमाचल कैबिनेट : राज्य कैडर के दायरे में आएंगे ये कर्मचारी, मिली मंजूरी



    बता दें कि गगना निवासी रितिक चौहान नौकरी के सिलसिले में सोलन आए हुए थे। 8 अप्रैल रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने देखा कि दो लड़कियां रेलवे पटरी में फंस गई हैं। उसी वक्त ट्रेन भी आने वाली थी। रितिक चौहान दौड़कर लड़कियों के पास गए और उन्हें पटरी के बाहर निकाला, लेकिन चलती ट्रेन से उनके पांव कुचल गया। 


    मोहाली की कंपनी में अप्रेंटिस के 500 पदों पर भर्ती, नादौन में इंटरव्यू 



    गंभीर रूप से घायल रितिक चौहान को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी एक टांग काटनी पड़ी। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में  राजेश धर्माणी ने अदम्य साहस और अपनी जान की परवाह न कर उच्च मानवीय संवेदना के प्रदर्शन के लिए रितिक चौहान को सम्मानित किया। उन्होंने योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृष चौहान को 11 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।  


    हिमाचल कैबिनेट : BDO के 9 पदों सहित मत्स्य विभाग में 28 पदों पर भर्ती को मंजूरी



    बता दें कि  तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने  सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

    तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर वर्ष 2003 में जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में शहीद सुदेश कुमार, सेना मेडल की पत्नी मंजू बाला को सम्मानित किया।


    सोलन : हेल्पर के 20 और एग्जीक्यूटिव के 3 पदों पर होगी भर्ती- इस दिन इंटरव्यू 



    उन्होंने छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता अभियान के अग्र दूत के लिए राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की के प्रधानाचार्य राजकुमार को सम्मानित किया।

    राजेश धर्माणी ने राजकीय उच्च पाठशाला कनाह की मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता को शिक्षण कार्यों में नवाचार, बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 उच्च अधिकारियों के संघर्ष को शब्दों में ढालकर ‘संघर्ष से शिखर तक’ पुस्तक लिखने, बच्चों के लिए गणित और विज्ञान सुगम बनाने के लिए अपनी कमाई से खरड़हट्टी विद्यालय में प्रदेश का पहला साईंस पार्क बनाने के लिए सम्मानित किया।

    उन्होंने वाणिज्य विषय के प्रवक्ता और प्रमाणीकृत जूडो कोच वीरेन्द्र सिंह धौल्टा को स्कूल समय के उपरांत जूडो की निःशुल्क कोचिंग देने, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तर के 30 जूडो खिलाड़ी तैयार करने के लिए सम्मानित किया।

    Solan.jpg 179.04 KB


    राजेश धर्माणी ने राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला शमरोड़ के जेबीटी शशि पॉल को विद्यालय में आधुनिक कम्प्यूटर प्रयोगशाला स्थापित करने, सरकारी विद्यालय के छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए निःशुल्क कोचिंग देने और हर घर पाठशाला के तहत अंग्रेजी विषय के डिजिटीकरण के लिए सम्मानित किया।

    तकनीकी शिक्षा मंत्री ने प्रशंसनीय सेवाओं के लिए पुलिस थाना सदर सोलन के एस.एच.ओ. निरीक्षक हंस राज, पुलिस थाना धर्मपुर के एसएचओ उप निरीक्षक दलीप सिंह, ज़िला पुलिस के साथ सम्बद्ध उप निरीक्षक विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक हुसन पंवार, पुलिस थाना कंडाघाट में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगत राम तथा ज़िला पुलिस साईबर सेल के आरक्षी दयानन्द, आरक्षी दलीप सिंह और आरक्षी सौरभ को सम्मानित किया।


    हिमाचल के जवान दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 28 साल की उम्र में पाई शहादत 



    राजेश धर्माणी ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए दाड़लाघाट में कार्यरत मुख्य आरक्षी प्रकाश, पुलिस थाना दाड़लाघाट के उप निरीक्षक अंकुश शर्मा, मुख्य आरक्षी ब्रिज मोहन, मानद सहायक उप निरीक्षक बाल कृष्ण, मानद मुख्य आरक्षी मेहर चंद, महिला आरक्षी बिन्दु, पुलिस थाना सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी शुभम ठाकुर, पुलिस लाईन सोलन में तैनात मानद सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र कंवर और मानद सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, पुलिस लाइन सोलन में तैनात चीफ ड्रिल इंस्ट्रक्टर रतन ठाकुर और यातायात पुलिस सोलन के आरक्षी भूपेन्द्र कुमार को सम्मानित किया।

    आवास मंत्री ने बेहतर सेवाओं के लिए ज़िला पुलिस के आरक्षी विनोद कुमार तथा आरक्षी अरुण मेहता, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, पुलिस चौकी सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह, ज़िला नियंत्रण कक्ष सोलन तथा साइफर प्रणाली के इंचार्ज उप निरीक्षक जोगिन्द्र पाल तथा वीएचएफ ऑपरेटर मानद सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह और मानद सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया।


    जसूर : वार्ड एक और तीन में पानी तो नहीं पहुंचा पर पाइपें गायब-लोग परेशान



    उन्होंने ज़िला पुलिस बद्दी के बद्दी थाना में कार्यरत उप निरीक्षक विपन कुमार, रामशहर थाना के सहायक उप निरीक्षक धनवीर सिंह, एआई सेल के मुख्य आरक्षी ओंकार राणा, मानपुरा थाना की आरक्षी पुष्पा देवी और बद्दी पुलिस के आरक्षी सुमित कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

    राजेश धर्माणी ने 68वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में कुराश में कांस्य पदक जीतने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी के गौरव शर्मा, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की दीपांशी धुली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी की याशिका शर्मा को सम्मानित किया। 

    उन्होंने इन राष्ट्रीय खेलों में चयन के लिए पीयूष, सूजल, दीपांशी, गौरव, सुंतली, अदिति नेगी, कशिश, याशिका शर्मा, प्रियंका और वैजन्ति को भी सम्मानित किया।

    तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जिला रेडक्रॉस समिति के वाहन चालक गोपाल दास को, उपायुक्त कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार, नगर निगम सोलन में गत 36 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मी शीला देवी और गत 27 वर्षों से मिस्त्री का कार्य कर रहे महेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया।


    कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, 58 हजार तक वेतन- इस दिन इंटरव्यू



    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 




    सोलन : व्यक्ति की गोली से ले ली जान, अलग-अलग छिपाए सिर और धड़-दो धरे  



    हिमाचल : अब तक 76 फीसदी कम बारिश, 31 जनवरी तक क्या अनुमान- पढ़ें खबर  



    HPPSC ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन 



    हिमाचल कैबिनेट : दो कॉलेज और एक छात्रावास का नाम बदलने को मंजूरी, पढ़ें



    मंडी :  क्लेशन ऑफिसर, क्लर्क, फील्ड ऑफिसर सहित इन पदों पर भर्ती



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather