शिमला। हिमाचल प्रदेश में पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 7 मार्च, 2026 की अपडेट के अनुसार 9, 10 मार्च को हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों पर छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
11 से 13 मार्च तक ऊंची पहाड़ियों पर कुछ स्थानों और मध्य व निचले पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। 8 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अपडेट के अनुसार 8 मार्च को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में एक दो स्थानों पर लू चलने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है।
11 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल स्पीति में एक या दो स्थानों पर तंडित के साथ गर्जन तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया।
तापमान की बात करें तो ऊना का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, सोलन, धर्मशाला और भुंतर में भीषण लू दर्ज की गई।