शिमला। राजधानी के आईजीएमसी कमला नेहरू अस्पताल और चमियाना अस्पताल के आधे डॉक्टर सोमवार से शीतकालीन अवकाश पर चले गए हैं। इससे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओपीडी के बाहर भी लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ सकता है।
आईजीएमसी में सोमवार से पहले चरण में 106 वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर शीतकालीन अवकाश पर चले गए। ये 28 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। दूसरे चरण का अवकाश 30 जनवरी से शुरू होगा जो आठ मार्च तक जारी रहेगा।
आईजीएमसी के सीनियर रेजिडेंट की सर्दियों की छुट्टियां 22 दिसंबर से शुरू होंगी, जो 20 फरवरी तक रहेंगी। इसमें पहले बैच का अवकाश 22 दिसंबर से 20 जनवरी तक होगा। वहीं, दूसरे चरण में सीनियर रेजिडेंट का अवकाश 22 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए भी कुछ डॉक्टर तैनात रहेंगे।
आईजीएमसी और केएनएच में आज से ये चिकित्सक अवकाश पर
पहले चरण में मेडिसन विभाग के डॉक्टर बलबीर सिंह वर्मा, डॉक्टर जितेंद्र कुमार मोक्टा, डॉक्टर विवेक चौहान, डॉक्टर आरसी नेगी, डॉक्टर राकेश शांडिल, डॉक्टर धीरज शर्मा, डॉक्टर संजय राठौर अवकाश पर रहेंगे। ऑर्थोपेडिक्स विभाग में डॉक्टर देशराज चंदेल, डॉक्टर राजेश सूद, डॉक्टर अनुराग शर्मा, डॉक्टर विशाल वर्मा, नेत्र रोग विभाग से डॉक्टर रामलाल शर्मा, डॉक्टर विनोद शर्मा, डॉक्टर विनय गुप्ता, डॉक्टर कल्पना शर्मा औैर डॉक्टर तरुण सूद, ओबीजी स्त्री रोग विभाग केएनएच की डॉक्टर रमा ठाकुर, डॉक्टर मीनाक्षी कंदोरिया, डॉक्टर निशि सूद, डॉक्टर अनुप शर्मा, डॉक्टर रोहिनी रॉव, डॉक्टर निधि जिंदल, डॉक्टर संदीप सिंह राठौर, डॉक्टर सरिता अग्निहोत्री, बाल रोग विभाग आईजीएमसी के डॉक्टर प्रवीण भारद्वाज, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर बीआर ठाकुर, डॉक्टर प्रतिमा ठाकुर, डॉक्टर अंबिका सूद पहले चरण में अवकाश पर रहेंगी। मनोरोग विभाग से डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डॉक्टर निधि शर्मा, डॉक्टर रवि शर्मा, प्लमनरी मेडिसन विभाग से डॉक्टर आरएस नेगी, डॉक्टर डिंपल भगलानी, सर्जरी विभाग से डॉक्टर अशोक कुमार कौंडल, डॉक्टर वीके शर्मा, डॉक्टर अरुण चौहान, डॉक्टर राकेश गुप्ता, डॉक्टर विपन कुमार, डॉक्टर अमृतांशु शर्मा, डॉ. रशपाल सिंह, त्वचा रोग विभाग से डॉक्टर अजीत के नेगी, डॉक्टर राजनी शर्मा, ईएनटी विभाग से डॉक्टर रमेश आजाद, डॉक्टर पायल गुप्ता, डॉक्टर महेंद्र सिंह, कैंसर अस्पताल रेडियोथैरेपी विभाग से डॉक्टर मनीश गुप्ता, डॉक्टर मुकेश शर्मा, डॉक्टर पूर्णिमा ठाकुर, डॉक्टर दीपक तुल्ली, डॉक्टर विनय सोम्या, डॉ. राजीव संदल, डॉ. अभिषेक शर्मा अवकाश पर रहेंगे।
चमियाना में ये डॉक्टर रहेंगे अवकाश पर
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के कई वरिष्ठ डॉक्टर भी सोमवार से शीतकालीन अवकाश पर रहेंगे। पहले चरण में कार्डियक एनेस्थीसिया में डॉ. कमल प्रकाश, सीनियर रेजिडेंट डॉ. हरि चरण, डॉ. डीजी नेगी अवकाश पर रहेंगे। कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. रितेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विनय भारद्वाज, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राजन वशिष्ट, सीटीवीएस विभाग में डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. सीमा सिंह पंवर, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉक्टर राजेश चोपड़ा, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग से डॉक्टर श्रुति शर्मा, डॉ. आशीष चौहान, न्यूरो सर्जरी विभाग से डॉ. ज्ञान चंद, डॉ. दिग्विजय सिंह ठाकुर, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ. राजेश कुमार, डॉ. भाव्या ठाकुर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग से डॉ. कमलकांत शर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉ. नवीन, यूरोलॉजी विभाग से डॉक्टर गिरिश कुमार शर्मा, डॉक्टर मंजीत कुमार और डॉ. पवन एम कौंडल, नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. निशांत नड्डा, एनेस्थीसिया से डॉ. मनोज मितन, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. तेंजिन अवकाश पर रहेंगे।
आईजीएमसी में ये डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
आईजीएमसी त्वचा रोग विभाग में डॉक्टर जीके वर्मा, डॉक्टर रेनू रत्न, डॉक्टर मीना चौहान, ईएनटी विभाग में डॉ. जगदीप ठाकुर, डॉक्टर ईशान चौहान, मेडिसन विभाग में डॉक्टर लक्ष्मी नंद, डॉक्टर सतीश कुमार, डॉक्टर विमल भारती, डॉक्टर विकास शर्मा, डॉक्टर उष्येंद्र शर्मा, नेत्र रोग विभाग में डॉक्टर विनोद कश्यप, डॉक्टर प्रवीण पंवर, डॉक्टर आरती सरीन, डॉक्टर दीप्ति परमार, ऑर्थोपेडिक्स विभाग में डॉ विनीत अग्रवाल, डॉ. संदीप कश्यप, डॉक्टर मनीश शर्मा, डॉ. अंकुश कुमार, प्रस्सुति एवं स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों संकाय सदस्यों में डॉ. रीता मित्तल, डॉक्टर कल्पना नेगी, डॉ. सुमन ठाकुर, डॉक्टर गीतिका गुप्ता, डॉ. सुभाष चौहान, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. रागेश्वर ज्योति, डॉक्टर उषा जस्टा, बाल रोग विभाग में डॉ. मंगला सूद, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. जिया लाल, डॉ. विपन रोच, डॉ. चंपा पंवर, मनोरोग विभाग में डॉ. देवेश शर्मा, डॉ. सुमनलता, प्लमनरी मेडिसन श्वास रोग विभाग में डॉक्टर मलय सरकार, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुरभी जग्गी, सर्जरी विभाग में डॉ. पुनीत महाजन, डॉ. बलवंत नेगी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कपिल नेगी, डॉक्टर नमित राठौर, डॉ. संदीप राजटा, डॉ. साहिल चौहान और कैंसर अस्पताल रेडियोथेरेपी विभाग में डॉ. विकास फोतेदार, डॉक्टर सिद्धार्थ तवत्स, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विकास सूद अवकाश के दौरान अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे और ओपीडी में भी सेवाएं देंगे।