धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 विषयों के टेट की अस्थाई उत्तर कुंजी (Provisional Answer Keys) जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पंजाबी और उर्दू टेट 2 नवंबर, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल टेट 5 नवंबर और जेबीटी व टीजीटी संस्कृत टेट 8 नवंबर को आयोजित किया गया था।
टीजीटी नॉन मेडिकल और हिन्दी 9 नवंबर और स्पेशल एजुकेटर का 16 नवंबर, 2025 को आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं से संबंधित अस्थाई उत्तर कुंजी सीरीज A,B,C और D बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
इसमें दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां प्रमाणित तथ्यों सहित 8 दिसंबर, 2025 तक अनुभाग अधिकारी प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा की ईमेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेज सकते हैं।
वहीं, दस्ती तौर पर कार्य दिवस पर बोर्ड कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रमाणीकृत तथ्यों से रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01892-242134 पर भी संपर्क कर सकते हैं।