धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट में साइंस संकाय की मेरिट में 49 छात्र जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। न्यू ईरा स्कूल छतड़ी की शायला कश्यप ने पहला स्थान झटका है।
गुरुकुल स्कूल पक्का परोह अंब की संचिता धीमान, आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी हमीरपुर की काशी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सोलन की तमन्ना शर्मा, पाहड़ा कांगड़ा के नितिन कुमार और संतोषगढ़ ऊना की वैशाली ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है। 12वीं की परीक्षा 81417 छात्रों ने दी थी। इसमें 74637 पास हुए हैं। 3071 की कंपार्टमेंट आई है।